एक साथ 9 स्कूली बच्चे बीमार पड़े, देर रात शुरू हुई उल्टियां, परिवार परेशान
धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में रतनजोत के पौधे बच्चों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो रहे हैं. ताजा मामला जिले के सेमरा सी गांव का है, जहां रतनजोत के बीज खाने से एक साथ 9 बच्चे बीमार पड़ गए. फिलहाल ग्रामीणों ने आनन-फानन में सभी बच्चों को धमतरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि मंगलवार को इन सभी बच्चों ने स्कूल से लौटते समय खेलते समय रतनजोत के फल खा लिए थे. इसके बाद रात में इनकी तबीयत बिगड़ने लगी. सभी को उल्टी होने लगी. बच्चों की हालत देखकर परिजन घबरा गए और उनसे पूछताछ की. इस दौरान बच्चों ने बताया कि सभी ने रतनजोत के फल खा लिए हैं. जिसके बाद आनन-फानन में बच्चों को रात में ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल बच्चों की हालत में सुधार होता देख अभिभावकों और डॉक्टरों ने भी राहत की सांस ली है. डॉक्टरों ने उम्मीद जताई है कि सभी बच्चे जल्द ही ठीक होकर अपने घर लौट सकेंगे. गौरतलब है कि सरकार ने गांव-गांव में रतनजोत के पौधे लगाए हैं, ताकि इससे डीजल निकाला जा सके, लेकिन ये पौधे बच्चों के लिए खतरा बन रहे हैं।
नारा था कि खाड़ी से नहीं, बल्कि बगीचे में तेल मिलेगा
एक दशक पहले भाजपा सरकार के दौरान नारा दिया गया था कि खाड़ी से नहीं, बल्कि बगीचे में पेट्रोल-डीजल मिलेगा। रतनजोत के बीज से बायोडीजल तैयार किया जाएगा। ग्रामीणों को रतनजोत के बीज खरीदने का आश्वासन दिया गया था। तत्कालीन शासन-प्रशासन के आश्वासन पर सभी ने बगीचों में रतनजोत के पौधे लगाए। अब उन्हीं रतनजोत के पौधों के बीज खाकर छोटे-छोटे बच्चे बीमार हो रहे हैं। ग्रामीण हर साल रतनजोत के पौधे उखाड़ रहे हैं, लेकिन यह हर साल अलग-अलग जगहों पर उग रहा है। अब यह रतनजोत का पौधा जानलेवा पौधा बनता जा रहा है।

कौन हैं राजेश मेहता और क्या है ₹15 लाख करोड़ का वित्तीय विवाद? जानिए कैसे फंसा एलआईसी का भारी-भरकम पैसा
मंत्री बनते ही इस्तीफा, रामलिंगा रेड्डी बोले- पार्टी में बने रहेंगे
भीषण आग में फंसे लोग, इंदौर में पड़ोसियों ने रस्सी के सहारे निकाला
पूर्व IPS अन्नामलाई का इस्तीफा मंजूर, अब आगे की रणनीति पर नजर
आज 54वें जन्मदिन पर सीएम योगी को देशभर से मिली शुभकामनाएं, मायावती ने भी दी बधाई
नितिन नवीन ने स्वीकार किया अन्नामलाई का इस्तीफा, आज सामने आएगा नया प्लान
क्या श्रेयस अय्यर को मिलेगी कप्तानी? आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे से पहले बढ़ी चर्चा
मां के जन्मदिन पर भावुक हुए अनुपम खेर, बोले- 'हर जन्म में आपका बेटा बनना चाहता हूं'
कैलाश खेर पहुंचे महाकाल मंदिर, भक्ति में लीन होकर किए दर्शन-पूजन
मऊगंज में रसीद के खेल से मचा हाहाकार: बस स्टैंड बना जबरन वसूली का अड्डा, जिम्मेदार मौन रहने से उठे गंभीर सवाल