मेघदूत चौपाटी की 200 से ज्यादा गुमटियों को नगर निगम ने किया ध्वस्त, व्यापारी बौखलाए
इंदौर: नगर निगम की टीम ने मंगलवार सुबह मेघदूत चौपाटी के 200 से ज्यादा खोखे तोड़ दिए। चौपाटी हटाए जाने के बाद दुकानदारों ने वाहनों पर बने खोखे सुयश विहार कॉलोनी की सड़क के आसपास रख दिए थे। इसकी शिकायत रहवासियों ने नगर निगम अफसरों से की थी। इसके बाद खोखे तोड़ने का फैसला लिया गया। खोखे तोड़ने से भड़के दुकानदारों ने अफसरों से बहस भी की। उनका कहना है कि वाहनों पर खोखे बनाने में डेढ़ से दो लाख रुपए खर्च हुए। हम इन्हें अपने घर नहीं ले जा सकते थे, इसलिए खुले मैदान में रख दिया, लेकिन अफसरों ने बिना बताए खोखे तोड़ दिए। अफसरों ने बताया कि सोमवार शाम को अनाउंसमेंट कराया गया था। दुकानदारों से कहा गया था कि वे अपने खोखे सुरक्षित स्थानों पर ले जाएं। शिकायत मिलने के बाद खोखे तोड़ दिए गए।
चौपाटी पर गुमटियां लगाने की दो बार कोशिश
दुकानदारों ने चौपाटी पर गुमटियां लगाने की दो बार कोशिश की थी। रविवार सुबह 20 से ज्यादा गुमटियां होने की जानकारी मिलने पर टीम मौके पर गई और गुमटियां हटाईं। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे मौके पर पहुंचे थे और उन्होंने कहा था कि गुमटियां जब्त न की जाएं। दुकानदारों को वैकल्पिक जगह भी दी जाए। उन्होंने एक सप्ताह के अंदर नई जगह न दिए जाने पर विजय नगर चौराहे पर चक्काजाम करने की चेतावनी भी दी थी।
मंगलवार को जब दुकानदारों को गुमटियां तोड़े जाने की जानकारी मिली तो वे मौके पर पहुंचे। तब तक जेसीबी की मदद से कई गुमटियां तोड़ी जा चुकी थीं। बता दें कि चौपाटी पिछले दस साल से चालू थी। अब मेट्रो स्टेशनों के काम के चलते नगर निगम ने चौपाटी हटा दी है। इसके बाद दुकानदार लगातार विरोध कर रहे हैं।

राज्यसभा चुनाव का बिगुल, 10 राज्यों की 24 सीटों पर वोटिंग 18 जून को
टीम इंडिया की बल्लेबाजी क्रम पर गंभीर की मुहर, पंत को लेकर भी रखी राय
क्रॉसफायर में हाहाकार, हथियारबंद उग्रवादियों ने किया हमला
कांग्रेस की सूची: सात उम्मीदवार राज्यसभा चुनाव में नामांकित
ममता के प्रति नरम पड़े हुमायूं कबीर, दी जीत की खुली चुनौती
शिक्षा के नाम पर अवैध मदरसे का खेल: मंदसौर में बिना अनुमति संचालित संस्थान पर प्रशासन सख्त, केस दर्ज करने के निर्देश
गौरीघाट पर साध्वी हर्षा रिछारिया की कठिन साधना: 11 दिनों के एकांतवास पर बैठीं स्वामी हर्षानंद गिरि, विरोधियों को शांत करने के लिए खोज रहीं शांति
स्मार्ट सिटी ग्वालियर का मास्टर प्लान: मानपुर पहाड़ी पर सौर ऊर्जा से जगमगाएगा शहर, बिजली बिल में सालाना होगी 1 करोड़ से ज्यादा की कटौती
विभागों के आवंटन का ऐलान, वित्त विभाग CM शिवकुमार के पास
सड़क पर बिखरी चीख-पुकार: रायसेन में तेज रफ्तार दो बसें आपस में टकराईं, चार यात्रियों ने गंवाई जान, कई गंभीर रूप से जख्मी