इंदौर में ठंड का असर हुआ कम, कोहरे के कारन मुंबई से आने वाली फ्लाइट्स को किया गया डायवर्ट
इंदौर: इंदौर में इन दिनों ठंड का प्रकोप कम होता जा रहा है, क्योंकि दिन में तेज धूप खिलने से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि, शहर में सुबह कोहरा छाया रहा, जिसके कारण मुंबई से इंदौर आने वाली फ्लाइट को भोपाल डायवर्ट करना पड़ा। इससे पहले सोमवार को भी तेज धूप खिली थी, जिसके कारण ठंड का असर कम हुआ। इस दौरान तापमान 28 डिग्री सेल्सियस (+2) दर्ज किया गया। रात के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई और बीती रात तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस (+3) दर्ज किया गया।
डायवर्ट करना पड़ा फ्लाइट्स
मौसम विज्ञानियों के अनुसार, अगले चार से पांच दिन तक ठंड का कोई खास असर नहीं रहेगा, लेकिन इसके बाद फिर सर्दी का दौर शुरू हो सकता है। इंदौर में कोहरे के कारण मुंबई से आने वाली फ्लाइट नहीं उतर सकी और उसे भोपाल डायवर्ट करना पड़ा। मुंबई से इंडिगो की फ्लाइट (6E294) ने सुबह 6:40 की जगह 6:54 पर उड़ान भरी और इसे निर्धारित समय सुबह 8 बजे इंदौर पहुंचना था, लेकिन घने कोहरे के कारण इसे भोपाल डायवर्ट कर दिया गया। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार इंदौर एयरपोर्ट के आसपास घने कोहरे के कारण फ्लाइट लैंड नहीं कर सकी और यात्रियों को बस के जरिए भोपाल से इंदौर भेजा गया। फिलहाल मध्य प्रदेश में मौसम का मिलाजुला असर देखने को मिल रहा है। कहीं रात में ठंड है तो कुछ शहरों में तापमान 10 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच है। सुबह के समय घना कोहरा है और दिन में ठंडी हवाएं चल रही हैं। इंदौर में भी पिछले तीन दिनों से मौसम ऐसा है कि सुबह-सुबह हल्की ठंड है, लेकिन धूप खिलने के साथ ही ठंड का असर कम हो जाता है।
इंदौर में पिछले 24 घंटे में दिन का तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा और रात का तापमान पिछले एक सप्ताह से 10 डिग्री ज्यादा बना हुआ है। बीती रात तापमान में मामूली गिरावट आई, लेकिन फिर भी यह सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा रहा। रविवार को भी तापमान ऐसा ही रहा, जिससे रात में भी ठंड का असर नहीं रहा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार सोमवार को 260 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से जेट स्ट्रीम हवा चली, जिससे ठंड कम हुई है। इंदौर में ठंड का असर पहले से ही कम था। इसके पीछे पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में आए बदलाव को वजह माना जा रहा है।

पुणे में सिलिंडर फटा, आग भड़की, 1 की जान गई, 2 घायल
खाने की ये छोटी गलती पड़ सकती है भारी, गैस और अपच से हो सकते हैं परेशान
दिल, दिमाग और किडनी पर असर, हाई कोलेस्ट्रॉल क्यों है खामोश खतरा?
नर्मदा पाइपलाइन फटने से जल संकट, Indore की 50 टंकियों पर असर
टीम इंडिया की सबसे बड़ी दुविधा, पंत और जुरेल में किसे मिलेगा मौका?
उज्जैन में ड्रग्स तस्करी का बड़ा खुलासा, शिप्रा एक्सप्रेस से मिली खेप
सद्बुद्धि हवन के माध्यम से एनएसयूआई ने किया नाम बदलने का विरोध
पीएम मोदी ने सूरत में किया औद्योगिक परिसर का निरीक्षण, हजीरा में L&T यूनिट शामिल
आइस फैक्ट्री में गैस रिसाव, सांस लेने में दिक्कत के बाद 11 भर्ती
सुअरमार बम फेंककर फरार हुआ आरोपी, CCTV फुटेज से खुलेंगे राज