तुर्की के स्की रिसॉर्ट होटल में भीषण आग, 6 लोगों की मौत
तुर्की: तुर्किए के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में एक स्की रिसॉर्ट होटल में आग लगने से 6 लोगों की मौत हो गई और 31 अन्य घायल हो गए. ये जानकारी सरकारी प्रसारक TRT ने मंगलवार को जानकारी दी. बोलू के गवर्नर अब्दुलअजीज आयडिन ने बताया कि आग मंगलवार को सुबह करीब 3:30 बजे बोलू के कार्तलकाया स्की रिसॉर्ट में 11 मंजिला होटल की चौथी मंजिल पर लगी और अग्निशमन कर्मी अभी भी इसे बुझाने के लिए काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि आग लगने का कारण तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया है. लेकिन अधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं. गवर्नर ने बताया कि होटल में 234 लोग मौजूद थे.
30 दमकल और 28 एंबुलेंस मौके पर
टेलीविजन पर दिखाई गई तस्वीरों में होटल की छत और ऊपरी मंजिलों में आग लगी देखी गई है. आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है. बताया गया है कि 30 दमकल गाड़ियां को मौके पर भेजा गया है, जोकि लगातार आग बुझाने की कोशिश में जुटी हुई हैं. साथ ही साथ 28 एंबुलेंस मौके पर भेजी गईं हैं, जिसके जरिए घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है.
अभी तक नहीं हो सकी मृतकों की पहचान
वहीं होटल में फंसे लोगों निकालने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. आग लगने की वजह से आस-पास के क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है. बताया जा रहा है कि प्रशासन कई लोगों को अस्पताल से बाहर निकाल लिया है. हालांकि कुछ लोग अभी भी फंसे हुए हैं. अधिकारियों ने अभी तक पीड़ितों की पहचान उजागर नहीं की है.

1987 से शुरू हुआ सफर आज भी जारी, पीएम मोदी ने सुनाई राजनीतिक यात्रा की कहानी
पुणे में सिलिंडर फटा, आग भड़की, 1 की जान गई, 2 घायल
खाने की ये छोटी गलती पड़ सकती है भारी, गैस और अपच से हो सकते हैं परेशान
दिल, दिमाग और किडनी पर असर, हाई कोलेस्ट्रॉल क्यों है खामोश खतरा?
नर्मदा पाइपलाइन फटने से जल संकट, Indore की 50 टंकियों पर असर
टीम इंडिया की सबसे बड़ी दुविधा, पंत और जुरेल में किसे मिलेगा मौका?
उज्जैन में ड्रग्स तस्करी का बड़ा खुलासा, शिप्रा एक्सप्रेस से मिली खेप
सद्बुद्धि हवन के माध्यम से एनएसयूआई ने किया नाम बदलने का विरोध
पीएम मोदी ने सूरत में किया औद्योगिक परिसर का निरीक्षण, हजीरा में L&T यूनिट शामिल
आइस फैक्ट्री में गैस रिसाव, सांस लेने में दिक्कत के बाद 11 भर्ती