बिधूड़ी ने दिया विवादित बयान, आतिशी दिल्ली की सड़कों पर हिरनी जैसी घूम रही
नई दिल्ली । दिल्ली की कालकाजी सीट से भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने फिर सीएम आतिशी को लेकर आपत्तिजनक बयान दे दिया है। उन्होंने कहा कि आतिशी दिल्ली की सड़कों पर हिरनी के जैसे घूम रही हैं।
भाजपा प्रत्याशी बिधूड़ी ने कहा कि केजरीवाल शीशमहल में रहते हैं। 2 करोड़ की कार चलाते हैं। उन्होंने शीला दीक्षित को जेल नहीं भेजा, बल्कि खुद सोनिया गांधी की गोद में जाकर बैठ गए। केजरीवाल दिल्ली जल बोर्ड के 8 करोड़ हजम कर चुके है। इसके पहले 5 जनवरी को भी बिधूड़ी ने रोहिणी में हुई भाजपा की परिवर्तन रैली में कहा था कि आतिशी ने अपना बाप बदल लिया है। वे मार्लेना से सिंह बन गई हैं। तभी भाजपा नेता ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर कहा था कि जैसे ओखला और संगम विहार की सड़कें बना दी हैं, वैसे ही कालकाजी में सारी की सारी सड़कें प्रियंका गांधी के गाल जैसी बना दूंगा। हालांकि, बाद में बिधूड़ी ने बयान को लेकर माफी मांग ली थी।

अटारी बॉर्डर पर गूंजेगा ‘जय हो’, BSF को म्यूजिकल ट्रिब्यूट देंगे एआर रहमान
जन्मदिन पर नेहा कक्कड़ का ग्लैमरस अंदाज, तस्वीरों ने खींचा सबका ध्यान
मप्र में राज्यसभा की जंग: मुख्यमंत्री की मौजूदगी में तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल का पर्चा, 18 जून को वोटिंग
जासूसी मामले में नया मोड़, कोर्ट में दोष स्वीकार कर चौंकाया पत्रकार ने
राजनाथ सिंह का बड़ा बयान: पीएम मोदी की नीतियों से चमकी देश की अर्थव्यवस्था, वैश्विक मंदी के बीच भारत का दमदार प्रदर्शन
रीवा गैस कांड: एक धमाके ने छीन ली चार जिंदगियां, तीन बच्चे भी शामिल
पति पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का आरोप, महिला ने खोली आपबीती
कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए नई व्यवस्था, सार्थक ऐप से होगी अटेंडेंस
टीम इंडिया चयन प्रक्रिया शुरू, आज घोषित हो सकती है दौरे की फाइनल टीम
मुफ्त खाना मांगने पर बवाल, बदमाशों ने ढाबा कर्मचारियों को बेरहमी से पीटा