अब संपत्ति की रजिस्ट्री होते ही होगा नामांतरण, नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर, भ्रष्टाचार से भी मिलेगी मुक्ति
रायपुर: छत्तीसगढ़ में राजस्व विभाग में अब बड़ा बदलाव होने जा रहा है. रजिस्ट्री के बाद अब जल्द नामांतरण की प्रक्रिया होगी. इसके लिए सुगम एप में ऐसी व्यवस्था की जा रही है. बता दें कि प्रदेश भर में हर दिन करीब 8 हजार संपत्तियों की रजिस्ट्री होती है. इसके चलते खरीदार को इसे अपने नाम पर दर्ज कराने के लिए एक महीने से लेकर 90 दिन तक का इंतजार करना पड़ता है. इसके लिए तहसील और पटवारी कार्यालय में सुविधा शुल्क भी देना पड़ता है. इसे देखते हुए राजस्व विभाग अब तुरंत नामांतरण की सुविधा शुरू करने जा रहा है।
भ्रष्टाचार से मुक्ति की उम्मीद
इस पहल से राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार से मुक्ति मिलने की उम्मीद है. अधिकारियों का कहना है कि सुगम एप से रजिस्ट्री शुरू होने के बाद पूरी पारदर्शिता के साथ रजिस्ट्री हो सकेगी. भुईंया रिकार्ड को सुगम एप से जोड़ दिया गया है. इसमें जो रिकार्ड होगा, उसके आधार पर रजिस्ट्री प्रक्रिया होगी. रजिस्ट्री में गड़बड़ी की सभी आशंकाएं खत्म हो जाएंगी. ऐसे में राजस्व रिकॉर्ड सही होने पर ही रजिस्ट्री हो सकेगी और नामांतरण भी 24 घंटे के अंदर हो सकेगा।
अभी रजिस्ट्री करवाने के बाद नामांतरण करवाने के लिए तहसील कार्यालय जाना होगा और वहां आवेदन करना होगा। अब रजिस्ट्री होने के साथ ही आवेदन पटवारी और तहसीलदार की लॉगइन आईडी पर पहुंच जाता है।
रजिस्ट्रार का आवेदन संबंधित तहसीलदार के पास डिस्प्ले होने लगता है। क्रेता-विक्रेता के आने और विज्ञापन आने के बाद नामांतरण की प्रक्रिया भी हो जाती है। नामांतरण के लिए तहसीलों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

कैलाश खेर पहुंचे महाकाल मंदिर, भक्ति में लीन होकर किए दर्शन-पूजन
मऊगंज में रसीद के खेल से मचा हाहाकार: बस स्टैंड बना जबरन वसूली का अड्डा, जिम्मेदार मौन रहने से उठे गंभीर सवाल
शिवकुमार कैबिनेट में खलबली, रामलिंगा रेड्डी का फैसला राजनीति में उठा सकता भूचाल
नया अध्याय रक्षा क्षमता का: भारत में जल्द आएंगे अत्याधुनिक ड्रोन
10 न्यूक्लियर बम बनाने की क्षमता? UN एजेंसी के लिए ईरान का परमाणु ठिकाना चुनौती
ट्रंप बोले- उनसे मिलकर सम्मानित महसूस करूंगा, हॉर्मुज को लेकर चर्चा संभव
सियासत में नया मोड़: TMC टूट की कगार पर, BJP सक्रिय
पर्यावरण दिवस पर PM मोदी का आह्वान: हरित भारत के लिए मिलकर करें प्रयास