दोस्ती के नाम पर बुलाकर नाबालिग ने किया खून, चाकूबाजी से युवक की मौत
बलौदाबाजार। जिले के कसडोल थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। ग्राम पंचायत पिपरछेड़ी में एक नाबालिग ने अपने ही दोस्त पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। नाबालिग आरोपी का आरोप है कि मृतक राजेश कुमार निर्मलकर (22) उसकी छोटी बहन से छेड़छाड़ करता था। आरोपी ने बताया कि उसने कई बार राजेश को ऐसा करने से मना किया था, लेकिन वह नहीं माना। इसी कारण नाबालिग ने उसे जान से मारने की योजना बनाई। नाबालिग आरोपी ने राजेश को गांव के मैदान में मिलने के लिए बुलाया। राजेश के वहां पहुंचते ही दोनों के बीच विवाद हुआ। इसी दौरान नाबालिग ने अपने पास छिपा कर रखे चाकू से राजेश पर कई बार वार किया। चाकू के हमले से राजेश की अतड़ी बाहर आ गई और अंदरूनी गहरी चोट से अत्यधिक खून बहा। परिजन उसे गंभीर हालत में पलारी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि ज्यादा खून बहने और गंभीर अंदरूनी चोट के कारण राजेश की मौत हुई। पुलिस ने नाबालिग आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। आरोपी ने हत्या की बात कबूल की है। पुलिस का कहना है कि घटना की गहराई से जांच की जा रही है।

राशिफल 05 जून 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं के आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता का आधार
बैगा अंचल की संस्कृति से प्रभावित हुई नेशनल जियोग्राफी ट्रैवलर टीम, छत्तीसगढ़ के ग्रामीण जीवन को बताया अद्भुत
पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न
स्वास्थ्य अधोसंरचना विकास कार्य समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएँ : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
पर्यावरण संरक्षण के लिए जन जागरूकता बढ़ाएं- डेका’
मेडिटेशन को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं - राज्यपाल रमेन डेका
भारत सरकार के मॉडल फायर एक्ट के अनुरूप बनाये नियम : मंत्री विजयवर्गीय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव विश्व पर्यावरण दिवस पर करेंगे "एक पेड़ माँ के नाम 2.0" अभियान का शुभारंभ
नैनो उर्वरकों से बदल रही खेती की तस्वीर : कम लागत में अधिक उत्पादन की नई राह