अमेरिका: नए साल का जश्न मना रहे थे लोग, एक शख्स ने उन पर ट्रक चढ़ा दिया और अंधाधुंध फायरिंग की, 10 की मौत
न्यू ऑरलियन्स: दक्षिणी अमेरिकी शहर न्यू ऑरलियन्स में एक भीषण हादसा हुआ है। नए साल के पहले दिन एक तेज रफ्तार पिकअप ट्रक ने भीड़ को टक्कर मार दी। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक लुइसियाना शहर के मशहूर पर्यटन स्थल फ्रेंच क्वार्टर के बॉर्बन स्ट्रीट पर भारी भीड़ जमा थी। इसी दौरान वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चालक भीड़ में ट्रक से उतरा और फायरिंग शुरू कर दी। यह घटना सुबह करीब 3.15 बजे हुई।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारियों का कहना है कि जब पिकअप ने बॉर्बन स्ट्रीट के चौराहे पर भीड़ को टक्कर मारी, तब लोग नए साल का जश्न मना रहे थे। न्यू ऑरलियन्स के पुलिस प्रवक्ता ने सीबीएस न्यूज को बताया कि शुरुआती रिपोर्ट से पता चला है कि कार ने लोगों के एक समूह को टक्कर मारी होगी। घायलों की संख्या का पता नहीं चल पाया है लेकिन कुछ लोगों के मारे जाने की खबर है। लोगों को कैनाल और बॉर्बन स्ट्रीट के इलाके से दूर रहने को कहा गया है, जहां यह घटना हुई।
पुलिस ने लोगों से की अपील
प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और कई सोशल मीडिया पोस्ट से पता चला है कि हादसा बेहद भयानक था। हादसे के बाद कई वीडियो फुटेज और तस्वीरें भी सामने आई हैं। इनमें चौराहे के आसपास पुलिस की गाड़ियां और एंबुलेंस खड़ी नजर आईं। अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने लोगों से फिलहाल इस इलाके में यात्रा करने से बचने को कहा है।
इलाके में सुरक्षा बढ़ाई गई
ऑरलियन्स में हादसे के बाद हुई फायरिंग की घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अधिकारी जांच कर रहे हैं। ट्रक ड्राइवर को पकड़ने के लिए ऑपरेशन चलाया जा रहा है। फिलहाल ऑर्लियन्स में आपातकाल जैसे हालात बन गए हैं।

राशिफल 04 जून 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हाथियों के साये से सुरक्षित भविष्य तक : प्रधानमंत्री आवास योजना ने करमचन्द्र के परिवार को दिया नया जीवन
टीबी मुक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में बड़ी पहल: अब गांव-गांव पहुंच रही है हैंड हेल्ड एक्स-रे जांच सुविधा
जल संरक्षण और पर्यावरण सुधार के लिए प्रदेश में चलाया जा रहा है जन आंदोलन : मंत्री सिलावट
छतरपुर के लकड़ी फर्नीचर उद्योग को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान
समाधान शिविरों से आसान हुई जनसेवाओं की राह, महिलाओं को घर के नजदीक मिल रहा योजनाओं का लाभ
संघर्ष से सम्मान तक: प्रधानमंत्री आवास योजना ने दिव्यांग राम प्रसाद के जीवन में भरी नई रोशनी
प्रदेश के हर जिले में बनेंगे फीडर सेंटर, बढ़ेगा खेल नेटवर्क : मंत्री श्री सारंग
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नई पहल
सुशासन तिहार के माध्यम से घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सुरक्षा